सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी जावेद मलिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर एक 315 बोर तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और महत्वपूर्ण साक्ष्यों से भरा मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग से संपर्क कर स्थानीय व्यापारी और उसके परिवार की जानकारी मोबाइल नंबर तथा घरों की तस्वीरें उपलब्ध कराई थीं, ताकि भय का माहौल बनाकर मोटी रंगदारी वसूली जा सके थाना प्रभारी चन्द्रसैन सैनी की त्वरित कार्यवाही प्रभावी रणनीति और सक्रिय पुलिसिंग के चलते इस संगठित साजिश का समय रहते पर्दाफाश हो गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार हेड कांस्टेबल विजय कुमार, सन्नी कुमार कांस्टेबल लोकेश सम्मिलित रहे।सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
