अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ आयोजित करेगा "नेशनल यूथ कॉन्क्लेव – 2026"
इंदौर। अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा समाज के युवा विद्यार्थियों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास, करियर मार्गदर्शन तथा नेतृत्व क्षमता के निर्माण के उद्देश्य से "नेशनल यूथ कॉन्क्लेव – 2026" का आयोजन रविवार, 13 दिसम्बर 2026 को जाल सभागृह, इंदौर में किया जाएगा।महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी औदुम्बर समाज के युवा, विद्यार्थी एवं प्रतिभागी शामिल होंगे। यह कॉन्क्लेव समाज के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे ज्ञान, अनुभव और नए अवसरों से जुड़ सकेंगे।महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव उमेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि कॉन्क्लेव में कुल आठ विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें करियर गाइडेंस एवं विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रेरक वक्ताओं के विशेष सत्र, ग्रुप डिस्कशन, प्रश्न–उत्तर सत्र, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, संवाद एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म जारी कर दिया गया है, जिसके माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है। महासंघ ने समाज के सभी युवा-युवतियों एवं विद्यार्थियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है।यह कॉन्क्लेव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को नई दिशा, नई सोच और नए अवसरों से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। आयोजन को लेकर समाज के युवाओं में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है।
