सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-3 शूटिंग प्रतियोगिता में द हेज़लमून स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन
द हेज़लमून स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-3 शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक सहारनपुर मलहीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में द हेज़लमून स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के राइफल अंडर-14 वर्ग में विद्यालय के छात्र प्रियांशु कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक व राइफल टीमवर्ग अंडर-14 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। टीम में शामिल छात्र तरुण कुमार शर्मा तथा चिराग यादव प्रियांशु कुमार ने टीम अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।देवांश तोमर ,दक्ष कुमार तथा सक्षम यादव ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यालय के विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत का परिणाम है।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति भारद्वाज मित्तल, चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल तथा प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
