Type Here to Get Search Results !

आधारशिला स्कूल में अंतर सदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

आधारशिला स्कूल में अंतर्सदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता दो समूहों (जूनियर और सीनियर- बालक- बालिका में विभाजित थी) जूनियर समूह (बालक वर्ग) का पहला सेमीफाइनल ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रेड हाउस विजयी रहा। वहीं बालिका वर्ग में ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेले गए मैच में रेड हाउस विजयी रहा। जूनियर ग्रुप के दूसरे सेमीफाइनल (बालक वर्ग) में ग्रीनहाउस और येलोहाउस का मैच हुआ जिसमें ग्रीन हाउस विजयी रहा। वहीं जूनियर ग्रुप के बालिका वर्ग में ग्रीनहाउस और येलो हाउस का मैच हुआ, जिसमें ग्रीन हाउस विजयी रहा। जूनियर ग्रुप (बालक वर्ग) का फाइनल रेड हाउस ने जीता जिसमें कक्षा सप्तम अ के सार्थक, अष्टम अ के ध्रुव देओल, अष्टम द केआफान और सप्तम ब के कुणाल विजयी प्रतिभागी घोषित हुए। उपविजेता ग्रीन हाउस रहा जिसमें कक्षा षष्ठ, अ के छात्र ईशान और यश अष्टम अ के छात्र अर्णव अष्टम ब के छात्र पीयूष रहे। वहीं बालिका वर्ग में  रेड हाउस और ग्रीनहाउस के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें ग्रीनहाउस की खिलाड़ी आराध्या अष्टम य , प्रांजल सप्तम अ आराध्या अष्टम स और उर्वीका अष्टम य की छात्राएं विजयी घोषित की गई। उपविजेता रेड हाउस रहा जिसमें कक्षा सप्तम, अ की  छात्रा नंदिनी और अष्टम य की छात्रा आफिया उपविजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में पहला सेमीफाइनल (बालक वर्ग) में ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रेड हाउस विजयी रहा। वहीं बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेले गए मैच में ब्लू हाउस विजयी रहा। बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में ग्रीनहाउस और येलोहाउस का मैच हुआ जिसमें येलो हाउस विजयी रहा। वहीं, बालिका वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में ग्रीनहाउस और येलो हाउस का मैच हुआ जिसमें ग्रीन हाउस विजयी रहा। सीनियर ग्रुप( बालक वर्ग) का फाइनल रेड हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रेड हाउस विजयी रहा।
विजयी खिलाड़ियों में नवम द के छात्र पर्व , ग्यारह अ के छात्र कार्तिक और बारह अ के दो छात्र पीयूष और आरव रहे। येलो हाउस उपविजेता हुआ जिसमें कक्षा 11 ए के छात्र दीशांत एवं ओम भाटिया, 11 ब के छात्र अरहम और 12 ब के छात्र शौर्य प्रताप उपविजेता घोषित हुए।वहीं बालिका वर्ग (सीनियर ग्रुप) मेंब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें ग्रीन हाउस विजयी रहा विजयी छात्राओं में नवम ब की छात्रा मसीरा, दशम य की छात्रा निहारिका, 11 ब की छात्रा अरुष्का एवं 12 अ की छात्रा अंशिका विजेता घोषित की गईं। उपविजेता ब्लू हाउस रहा, जिसमें नवम ब की छात्रा सिद्धि, नवम स की छात्रा त्रिशिका, 11 ब की छात्रा कनिष्का एवं 11 स की छात्रा भक्ति उपविजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक  विवेक कर्णवाल ने किया। यह बैडमिंटन प्रतियोगिता विद्यालय के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक डॉ0 अरुण कुमार नागर एवं सुंदरपाल सिंह के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक  विवेक कर्णवाल एवं  एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या  अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी, स्कूल-कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India