इस अवसर पर अमरजीत सिंह विद्दी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वीरेंद्र चौधरी को रूहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोकदल नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों और जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चौधरी व्रजबीर सिंह (प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल), डॉ. नीरज चौधरी, पूनम चौधरी, संजीव राठी (टीम आर एल डी संयोजक), रामकुमार (हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ) तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के मेरठ, गाज़ियाबाद एवं मुज़फ्फरनगर के जिलाध्यक्षों सहित हनी तोमर (क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय लोकदल), एड अजयवीर सिंह (रूहेलखंड क्षेत्र महासचिव), चौधरी वीरपाल (रूहेलखंड क्षेत्र महासचिव), सुरेश कश्यप (क्षेत्रीय महासचिव), सब्बल सिंह (जिला महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल), विजयजीत चौधरी (जिला सचिव), सुबोध कुमार (जिला महासचिव), पीतम सिंह (पूर्व प्रधान, जिला उपाध्यक्ष), संजीव कुमार (जिला प्रवक्ता, बिजनौर), मास्टर इंद्रमणि (बिजनौर विधानसभा अध्यक्ष), शुभम चौधरी, चंद्रपाल सिंह (त्रिपुरी), रईस अंसारी (सदर), जुल्फार अंसारी, मयंक चौधरी, राम सिंह (हल्ला नंगला), राजकुमार उर्फ राजू (ग्राम कुशलिया), रणवीर सिंह (मीरपुर) सहित रावटी, कुशलिया, टूंगरी, हल्ला नंगला, पृथ्वीपुर, अकोंधा, नलपुरा, पाहुली, मीरपुर, विराल, मिलक, हिमपुर बुजुर्ग, इस्माइलपुर, अकबरपुर, शीमली एवं चांदपुर विधानसभा के लगभग सभी गाँवों के सम्मानित नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय लोकदल को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
