आपने कहा गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन समर्थन और गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने वाला पर्व है, गुरु के बताए हुए मार्ग के चलने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी भटकता नहीं है और उसे ईश्वर की कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है गुरु ही सच्चे मार्गदर्शन देने वाले होता है गुरु के ज्ञान आशीर्वाद और संस्कार से व्यक्ति जीवन सफल और सार्थक बनता है इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब रहा जब गुरु मां रुक्मणी देवी ने स्वयं अपने करकमलों से सभी भक्तजनों को गुरु प्रसादी परोसकर आशीर्वाद प्रदान किया,, इस आत्मिक सेवा से सभी भक्त भावुक हो,उठे और इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया, कार्यक्रम के समापन रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भक्तों सहयोगियो का आभार व्यक्त किया गया।
रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा भागवत कथा का किया गया श्रवण पाठ
इंदौर म.प्र.रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा गायत्री नगर केसर बाग रोड,गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा भक्ति और गुरु वंदना के साथ गुरु माता श्री 108 महंत रुक्मिणी देवी भागवत कथा वाचिका मोनी धाम गुरु रामानंद संप्रदाय के सानिध्य में,, मनाया गया, अल, सुबह भक्तों द्वारा रामेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया, पुजा अर्चना कर महा आरती की गई जिससे बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवचिका एवं कथावाचक श्री 108 महंत रुक्मणी देवी गुरु माता ने अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में कहा गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं बल्कि जीवन को अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाले दिव्य मार्गदर्शक है, गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को संस्कारित सफल और सार्थक बनता है,
