लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन चांदपुर(विधान केसरी)।लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में बुधवार को 70वीं मण्डलीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मण्डल के विभिन्न जनपदों एवं विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली शूटरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों के प्रतिनिधि सरदार सेवा सिंह प्रधान , पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल महावीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कपिल चौधरी, ग्राम प्रधान केलनपुर राजीव कुमार, समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर एवं उपप्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तोमर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया।शुभारम्भ के उपरान्त प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शूटिंग रेंज एवं उत्कृष्ट खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पीप साइट), 10 मीटर एयर पिस्टल तथा 10 मीटर एयर राइफल (ओपन साइट) की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। एयर राइफल (पीप साइट) के अंडर-17 बालक वर्ग में पार्थ तोमर प्रथम एवं वरुण द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम तथा अक्षर गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में अर्पित कुमार प्रथम एवं अनुराग सैनी द्वितीय तथा बालिका वर्ग में हर्षी यादव प्रथम रहीं। एयर पिस्टल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में भव्य पैसल, रुद्र पैसल एवं युवराज सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा बालिका वर्ग में आराध्या वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में दीपांशु प्रथम, हरप्रीत बंगा द्वितीय एवं ऋतिक पाल तृतीय तथा बालिका वर्ग में आराध्या सिंह प्रथम रही। जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में तरुण बंगा प्रथम, शुभ डबास द्वितीय एवं लक्की कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मिनिका बंगा प्रथम एवं नियासा द्वितीय स्थान पर रहे। एयर राइफल ओपन साइट प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में मयंक तोमर प्रथम एवं रोहित तोमर द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में भूपेंद्र प्रथम, उदय दीक्षित द्वितीय एवं रचित तृतीय तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में रोनिका प्रथम, हर्षिता द्वितीय एवं मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में रेहान प्रथम, प्रवीण द्वितीय एवं अदीब रहमान तृतीय तथा बालिका वर्ग में मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन को जीवन की सफलता का आधार बताया।
प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें नरेन्द्र सिंह आचार्य (पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद), योगेन्द्र प्रधान (जिला अध्यक्ष, जाट महासभा), पूनम चौधरी (सदस्य, भारत सरकार निगम लिमिटेड), सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप चिकारा (जिला महासचिव, रालोद), नरेश कुमार, तपेन्द्र सिंह (प्रबंधक), जितेन्द्र सिंह (ग्राम प्रधान, मलेशिया), धर्मपाल सिंह (सेवानिवृत्त एमडी), हरपाल सिंह (सेवानिवृत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी), जयवीर सिंह (भिड़ियाखेड़ा), जयवीर सिंह (मीरापुर), रामवीर सिंह (प्रधान, इस्माइलपुर), मनजीत सिंह,
देवराज सिंह, दयाराम सिंह, दीपक कुमार, समरपाल सिंह, मूला सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, गणेश ठाकुर, मा सतेंद्र कुमार, सुधींद्र कुमार, अशोक कुमार (मीरापुर), भान सिंह (मीरापुर), अमित यादव (ताहरपुर), अवनीश राठी (मीरापुर) तथा इर्फानुद्दीन (मसीत) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से रूबी, शिखा, पवन लता, अनूपा, कुलवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह आदि की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही।