भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने पुष्पवर्षा कर किया विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत*इंदौर। सावन मास में विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा का कलेक्टर रोड स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के बाहर हनुमान मंदिर के सामने धोबी घाट पर भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए बनाए गए आकर्षक मंच पर संघ पदाधिकारियों ने विधायक गोलू शुक्ला का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कांवड़ यात्रा के स्वागत स्थल पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और शिवभक्तों के लिए जलपान सहित सेवा व्यवस्था की गई। इस दौरान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी भोले की भक्तिमय सरोवर ऐसे ऐसे डुबे हर-हर महादेव, बोल बम ऐसे झूम झूम कर नाचे उनकी भोले की भक्ति को देखकरऔर जय श्री महाकाल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। संघ द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए व्यवस्थाएं की जाती हैं। कार्यक्रम में विधिक सलाहकार अधिवक्ता अनिल कुमार साहू, वर्दीचंद पंवार, दिनेश क्षीरसागर, लालसिंह कीर, महामंत्री केशव शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, विकास टिक्लिया, टेक बहादुर थापा, धर्मेंद्र बाखला सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महेश यादव, भरत सेन, योगेश चौरसिया, भगवान सिंह पटेल, राधेश्याम सोलंकी, मनीष लोधी और राजू चौहान ने स्वागत व्यवस्था में सहयोग किया। सुयश रेखी मित्र मंडल के सुयश रेखी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश सोलंकी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में सेवा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया, कावड़ यात्रा। के महायज्ञ में शामिल होने वाले भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ स्वयं को सौभाग्य शाली समझते हैं क्योंकि इस पुण्य अवसर पर भक्तों को सेवा का एक स्वागत का अवसर मिला।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
