Type Here to Get Search Results !

स्मृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का शपथ विधि समारोह हुआ संपन्न

 इन्दौर (म.प्र.)समृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का शपथ विधि समारोह  औदुम्बर ब्राह्मण महासभा के जूनी इंदौर स्थित भवन में आयोजित किया गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को तथा महासभा इंदौर के अध्यक्ष योगेश द्विवेदी ने संस्था के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं ज्योत्सना जोशी  एवम् संचालक मंडल के सदस्यों ओम प्रकाश दुबे ,सूर्यकुमार पाठक, डॉ प्रदीप जोशी,  धर्मेश जोशी,विजय दुबे, किशोर पाठक, दिनेश दुबे एवं प्रतिभा जोशी को  अतिथि गण अशोक चौधरी,धीरज दुबे, प्रमोद दुबे ने शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। योगेश द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संस्था के  विकास के लिए उसके पदाधिकारियो की ईमानदारी पारदर्शिता एवं मिलन सारिता अत्यंत ही आवश्यक है।समृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था एवं समाज के विकास के लिए हमारी पूरी टीम प्रतिबद्ध है।
प्रारंभ में सरस्वती वंदना अर्पित चौधरी ने प्रस्तुत की।इस अवसर पर संस्था के लिए एक विज्ञापन गीत को भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज जनों ने 3,25,000 से अधिक की एफ डी करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मधुसूदन गौर, प्रवीण जोशी, अजय चौधरी,डॉक्टर ओम प्रकाश जोशी , अजय बक्षी , नागेश द्विवेदी,साधना दुबे, संगीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन व क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे। प्रमोद दुबे ने बताया कि शीघ्र ही संस्था के प्रचार प्रसार के लिए एक कैंप गांधीनगर में लगाया जाएगा।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप पर्यावरण किया अर्पित चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन  उमेश द्विवेदी ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India