Type Here to Get Search Results !

नजीबाबाद में तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने लिया हिस्सा

नजीबाबाद में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
हाथों में तिरंगा और दिल में देश के प्रति सम्मान लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  लीना सिंघल ,   मंडल अध्यक्ष  नकुल अग्रवाल और सैकड़ो भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तिरंगे की शान में उठते कदम और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता का संदेश थी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India