Type Here to Get Search Results !

इंदौर में मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्राचीन श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के परम सेवक एवं ओदुम्बर ब्राह्मण महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता ( खेल एवं स्वस्थ मंत्री) व विधानसभा 4 के वार्ड 82 में बूथ अध्यक्ष (क्रमांक 119)श्री अश्विन कुमार महेश चन्द्र शर्मा (दसई वाले)द्वारा कल इंदौर पधारे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  का मंच पर स्वागत किया। अश्विन शर्मा  निरंतर वार्ड 82 के लोकप्रिय पार्षद  नितिन शानू शर्मा  के साथ मिलकर अपने बूथ को मजबूत कर, क्षेत्रीय विकास कार्यों में सहभागी रहते है। प्राचीन श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की, कल मुख्यमंत्री द्वारा सुदामा नगर को अन्नपूर्णा रोड से कनेक्ट करने वाला अटल पथ मार्ग का लोकार्पण किया गया। जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधानसभा 2 से रमेश , विधानसभा 4 से विधायिका  मालिनी लक्ष्मण सिंह  गौड़, विधानसभा 3 से गोलू शुक्ला , इंदौर महापौर पुष्यमित्र , इंदौर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा एवं सभी एमआईसी सदस्यगण एवं पार्षद मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India