Type Here to Get Search Results !

इंदौर में औदुम्बर ब्राह्मण समाज द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन किया गया

 औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर  द्वारा जूनी इंदौर स्थित समाज के भवन में पार्थिव शिवलिंग पूजन का  श्रद्धा एवं भक्ति के साथ  पंडित  मयंक जोशी एवं पंडित आशुतोष पुराणिक  के  आचार्यत्व में भव्य आयोजन किया गया। यह जानकारी महासभा के प्रधानमंत्री मनीष पाठक एवं उपाध्यक्ष  मधु सुदन  गौर ने दी।पंडित मयंक जोशी ने कहा कि पार्थिव का अर्थ है पृथ्वी से संबंधित/ मिट्टी से बना हुआ या संसार का , शिव पुराण के अनुसार  शुद्ध मिट्टी से बने हुए पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, अकाल मृत्यु का भय टलता है और व्यक्ति को आरोग्य ,धन- धान्य तथा अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पूजन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है श्रावण माह में यह पूजन करना अति उत्तम माना जाता है।महासभा इंदौर के अध्यक्ष योगेश द्विवेदी ने पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लेते हुए महादेव से उत्तम वर्षा,कृषि एवं सामाजिक व राष्ट्रीय एकता अखंडता तथा सर्व समाज कल्याण की प्रार्थना की।इस अवसर पर अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासभा इंदौर के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन, महिला, पुरुष, युवा सम्मिलित हुए।औदुम्बर समाज  के सदस्यों  द्वारा  झूठा न डालने तथा पानी की बचत करने की शपथ भी ली गई।इस अवसर पर  महासभा द्वारा उपस्थित समाज जनों के लिए फलाहार  प्रसादी  की व्यवस्था भी की गई थी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India