इन्दौर स्वर्णकार वुमेन वेलफेयर फाउंडेशननिशुल्क विवाह समारोह मिटिंग समपन्न हुई
विवाह समारोह की रूप रेखा एवं सभी कार्यों की चर्चा के लिए मीटिंग की गई। जिसमें इंदौर की सभी सदस्या सम्मिलित रही। इस मीटिंग को प्रारंभ करते हुए कीर्ति राजेश उदावत ने सभी का पुष्प देकर स्वागत किया। साथ ही राजकुमारी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव मे हरि हरि चुडिया मेहंदी और सुहाग का सामान सभी बहनो को दिया । जिसके पश्चात संस्था की राष्ट्रीय सचिव निकिता सोनी एवं जिला अध्यक्ष विनिषा द्वारा सभी को आगे होने वाले कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। और सभी सदस्या को अपनी रुचि एवं कार्य शैली के अनुसार कार्यभार दिया गया। जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी अपना योगदान दे सके। मिटिंग में सभी पदाधिकारी विनिषा आरती ,अर्चना ,मोनिका, कविता ,अंजू ज्योति,रिना, आदिति, रितिका, प्रिती, शैला, वर्षा,अर्चना, ज्योति, किरण,कीर्ति,तृप्ति,अर्चना,हंसा ज्योति, मेघा, पूर्णिमा, पूजा, नीता आदि शामिल रहे। इसी के साथ राजकुमारी ने संस्था के साथ अपने पूर्व कार्य को लेकर भी चर्चा की और मार्गदर्शन किया।इसी के साथ संस्था की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का उत्सव भी मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं हरि हरि चूड़ियां और मेहंदी लगा कर हरियाली तीज का पर्व मनाया।स्वर्णकार वुमेंस वेलफेयर फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित की जाती है जो की पिछले ६ सालों से समाज में अपनी सेवाएं दे रही है। और करीब ३ सालों से निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। यदि आप भी हमारे साथ संस्था से जुड़ना चाहते है तो संस्था की अध्यक्षा सविता सोनी,सचिव निकिता सोनी से संपर्क करे।
