Type Here to Get Search Results !

बिजनौर में न्याय पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में धीमान बंधुओ ने लिया भाग

न्याय पार्टी की बिजनौर में 6 सितम्बर26 को हुई एक सभा में बोलते हुए न्याय पार्टी अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए  न्याय पार्टी जन आंदोलन करेगी। जहां कहीं अन्याय होगा उत्पीड़न होगा शोषण होगा वहां न्याय पार्टी सड़कों पर उतरकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करेगी। एसपी सिंह आज मंडावर रोड  बिजनौर में न्याय पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पार्टी के संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा जांगिड़ ने की। सभा में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। सभा का आयोजन उत्तर प्रदेश न्याय पार्टी अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा के नेतृत्व में किया गया था। न्याय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एड.पवन कुमार धीमान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गरीब पिछड़े लोगों के साथ अन्याय किया है। जनता इन से ऊब चुकी है और अब बदलाव चाहती है। न्याय पार्टी के अतिरिक्त महासचिव( केंद्र )एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमने अभी से कमर कस ली है। इस अवसर पर अशोक जांगिड़ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने कहा कि न्याय पार्टी को जमीन पर उतरकर काम करना होगा  न्याय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सोमपाल सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी की स्पष्ट नीति है कि हम चाहते हैं कि न्याय सबको मिले अन्याय किसी के साथ ना हो।सुभाष विश्वकर्मा सिकरेड़ा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में न्याय पार्टी का जोर धीरे-धीरे बढ़ रहा है  कार्यक्रम  में न्याय पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जांगिड़ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वैभव जांगिड़ भारतीय विश्वकर्मा संगठन के अध्यक्ष पवन पांचाल सहित अनेक वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार प्रकट किये। सभा का समापन करते हुए सभा के अध्यक्ष  रमेश सिंह शर्मा जांगिड़ ने कहां की न्याय पार्टी आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है और यह पार्टी लगातार पिछड़ों गरीबों पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि गांव गांव गली में जाकर न्याय  की आवाज को बुलंद करें। सभा का संचालन ने बड़े खूबसूरत अंदाज में किया  सम्मेलन दूर-दूर से आए हुए अनेक लोगों ने भाग लियाकार्यक्रम की व्यवस्था मुख्य रूप से न्याय पार्टी के मण्डल मुरादाबाद के अध्यक्ष  सुरेंद्र धीमान एवं मण्डल महासचिव राजेन्द्र धीमान ने की उनके साथ सुरेश धीमान, राजेश कुमार धीमान एवं बिजनौर के अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर किया।
एस पी सिंह पांचाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्याय पार्टी, पवन कुमार धीमान राष्ट्रीय महासचिव, नरदेव दत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव  तथा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, कांता प्रसाद शर्मा, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष न्याय पार्टी, कृष्ण कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश सचिव, राजकुमार जांगिड़, उत्तर प्रदेश सचिव पश्चिम, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार जांगिड़, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वैभव जांगिड़ ,  पवन पांचाल राष्ट्रीय अध्यक्ष , भारतीय विश्वकर्मा संगठन, सुभाष , अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,  भावना जांगिड़ जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सरिता जांगिड़ दिल्ली प्रदेश सचिव,  बबली धीमान सदस्य महिला मोर्चा बिजनौर एवं 3 मंडलो के अध्यक्ष,सचिव ,लगभग 15 जिलों के अध्यक्ष, सचिव , अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, एडवोकेट, उदयराज विश्वकर्मा चेलापुर,जिला बिजनौर एवं मुरादाबाद मण्डल के सभी जिलों से न्याय पार्टी के सदस्यगण ने भाग लिया। मंच का संचालन अनिल कुमार शर्मा , मीडिया प्रभारी एवं अशोक शर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India