शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार और बेहतर समाज के निर्माण का माध्यम है—और एक शिक्षक इसी विचार को अपने जीवन से साकार करता है। उनके इसी समर्पण और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह सम्मान किया गया। शर्मा का शाल ,दुपट्टे एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मान औदुम्बर वाणी, अखिल भारतीय औदुंबर ब्राह्मण महासंघ एवं श्री औदुंबर ब्राह्मण महासभा इंदौर द्वारा सम्मान किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय औदुंबर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, श्री औदुंबर ब्राह्मण महासभा इंदौर की ओर से उत्सव मंत्री ऋतुजा पंडित एवं प्रचार मंत्री अमित दुबे, तथा समृद्धि सहकारी साख संस्था मर्यादित के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में सुषमा शर्मा के पति विनोद शर्मा, पुत्र वृषित शर्मा, पुत्रवधू सोनू शर्मा, पुत्री साक्षी शर्मा एवं परिवार जन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वरिष्ठ समाज सेवी शिव कुमार द्विवेदी, गोपाल जोशी, प्रवीण जोशी, योगेश पाठक, सूर्यकुमार पाठक, सुभाष पाठक, वीरेंद्र पंडित, बलराम दुबे, दिनेश चौधरी, किशोर शर्मा एवं महेश पाठक जागीरदार , ममता दुबे, प्रीति पाठक, नीलम पाठक, इंदु पाठक, श्रेया पाठक, भावना जोशी एवं लता दुबे सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।अभिनंदन पत्र का वाचन सूर्य कुमार पाठक ने किया। संचालन अमित दुबे ने किया ,आभार माना शैलेंद्र शर्मा ने। डॉ. वासुदेव शर्मा की जयंती पर शिक्षा के प्रति समर्पित सभी गुरुजनों को सादर नमन करते हुए शैलेंद्र शर्मा ने आगंतुको का आभार व्यक्त किया।
