वहीं वुमेन्स कैटेगरी में मंदिरा देशमुख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दीक्षा मुंडी रनर-अप रहीं।खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए कुछ विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्टार परफॉर्मर का अवॉर्ड श्रीहन नेवासकर, डिफेंसिव वॉल का अवॉर्ड पार्थ देशमुख, स्मैश स्टार का अवॉर्ड ईशान प्रधान, क्राउड फेवरेट का अवॉर्ड श्रीहन नेवासकर तथा परफेक्ट प्ले का अवॉर्ड नितेश गडकरी को प्रदान किया गया।बैडमिंटन स्पर्धा के साथ खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए चैस एवं कैरम के इनडोर गेम्स भी रखे गए थे।सीकेपी युवा मंडल के अध्यक्ष प्रणव राजे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को एक साथ लाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सकारात्मक मंच देना है। भविष्य में भी युवा मंडल द्वारा इसी तरह के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रयास किया जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने में युवा मंडल की पूरी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में प्रणव राजे (अध्यक्ष) चयन कार्णिक (उपाध्यक्ष), निशा प्रधान (सचिव), निलेश गुप्ते (सह-सचिव), जाह्नवी प्रधान (कोषाध्यक्ष), उदित प्रधान (समन्वयक), प्रतीक दिघे (समन्वयक) एवं वेदांत भिसे (कार्यक्रम समन्वयक) ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल कर इवेंट को सफल बनाया।
सीकेपी समाज युवा मंडल द्वारा बैडमिंटन स्पर्धा व इंडोर गेम्स का सफल आयोजन किया गया
इंदौर। चन्द्रसेनीय कायस्थ प्रभु समाज युवा मंडल द्वारा बैडमिंटन स्पर्धा व इंडोर गेम्स का स्कीम नं. 78 स्थित एरीना बैडमिंटन क्लब में सफल आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में समाज के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, मेहनत और उत्साह का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में यूथ, मास्टर्स और वुमेन्स कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए गए।प्रतियोगिता के यूथ कैटेगरी में श्रीहन नेवासकर ने विनर का खिताब अपने नाम किया, जबकि आदित्य समर्थ रनर-अप रहे। मास्टर्स कैटेगरी में शांतनु अंबेगांवकर विजेता और नितेश गडकरी रनर-अप रहे।
