इस अवसर पर नई नगर इकाई में नौशाद सैफी नगर अध्यक्ष,डॉक्टर वसीम बारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मयंक कश्यप उपाध्यक्ष, सुहेल राजू महामंत्री,मरगूब हुसैन नासिर नगर संरक्षक, शादाब ज़फर मीडिया प्रभारी, नसीम उस्मानी कोषाध्यक्ष, आफताब आलम नगर सचिव, जुनैद अंसारी प्रचार मंत्री,शमीम सिद्दीकी संगठन मंत्री, अब्दुल रऊफ मंत्री, गुलजार शेख कार्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उनको प्रतीक चिह्न देकर जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल टांडे वाले सम्पादक सांध्य दैनिक प्रयाण ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड नजीबाबाद नवगठित नगर कमेटी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड से जुड़े सभी पत्रकार मेहनत और ईमानदारी से पत्रकारिता करते हुए नगर के सामाजिक मुद्दों को समय समय पर अपने अपने समाचार पत्रों के माध्यम से उठाते रहते है। आज इस शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल टांडे वालो ने नजीबाबाद का नाम देश भर में रोशन कर रहे पत्रकार अशरफ अली के होनहार पुत्र अमन जूनियर रिपोर्टर को अपनी ओर से 5100 सौ रूपये नकद देकर उस की हौसला अफजा़ई की। कार्यक्रम को मनोज शर्मा, मरगूब हुसैन नासिर, अशरफ अली, हाजी शमसुल इस्लाम उर्फ गुड्डू, मुकीम कुरैशी, सपना वर्मा, नसरीन सैफी, संजय अग्रवाल, नमित सिंघल, नसीम अहमद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शाहनवाज़ सैफी, मनोज शर्मा, मरगूब हुसैन नासिर, अशरफ अली, हाजी शमसुल इस्लाम उर्फ गुड्डू, मुकीम कुरैशी, सपना वर्मा, नसरीन सैफी, संजय अग्रवाल, नमित सिंघल, नसीम अहमद, अय्यूब अंसारी, अयाज़ अहमद, मुकीम कुरैशी, मौहम्मद हमजा, जूनियर रिपोर्टर अमन,आफाक अहमद उर्फ कुंवर साहब आदि को शॉल ओढाकर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे नौशाद सैफी,डॉक्टर वसीम बारी, मयंक कश्यप, सुहेल राजू, मरगूब हुसैन नासिर , शादाब ज़फर,नसीम उस्मानी, आफताब आलम, जुनैद अंसारी,अल्ताफ रजा़ अब्दुल रऊफ, सपना वर्मा, नसरीन सैफी, शाहनवाज़ सैफी उर्फ मुखिया, रियायत सैफी, रणवीर सिंह निराला, पत्रकार अरहान, मुकीम कुरैशी, अयाज आलम, दानिश मंसूरी पत्रकार, आफाक अहमद, जूनियर रिपोर्टर अमन आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने तथा संचालन अल्ताफ रजा़ ने किया।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा शपथ ग्रहण सम्मान समारोह किया गया आयोजित
नजीबाबाद। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड नजीबाबाद की नगर इकाई घोषित हुई शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में नगर इकाई को प्रतीक चिह्न के रूप में पद और संगठन से जुड़े नये सदस्यों का फूल मालाए पहनाकर, प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढाकर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि हिंदी सांध्य दैनिक प्रयाण के संपादक अवनीश अग्रवाल टांडे वालो ने संगठन की प्रशंसा करते हुए संगठन के कार्यो की प्रशंसा की। सोमवार की शाम को नगर के मौहल्ला हवेली तला स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नये सदस्यों विपिन राजपूत दैनिक हिन्दुस्तान, संजय अग्रवाल नेशनल सोल्जर, नमित सिंघल, नसीम अहमद बिजनौर एक्सप्रेस साहनपुर, नसरीन सैफी निष्पक्ष पोस्ट दैनिक, सपना वर्मा पवन कमल दैनिक, मनोज शर्मा आईटीआई कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार को नगर इकाई ने फूल मालाए पहनाकर, प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढाकर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
