इसके पश्चात विद्यालय का बैनर लिए हुए स्कूल हैडबॉय और हेडगर्ल चल रही थीं।इसके बाद स्काउट एंड गाइड की टोली चल रही थी।इनके ठीक पीछे ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की वाहिनी चल रही थी। इनके बाद विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं पूर्ण गणवेश में चल रहे थे। इसके बाद विद्यालय का घोष चल रहा था। इनके ठीक पीछे भगवान शिव के परिवार को प्रदर्शित करते हुए एक मनोहारी झांकी चल रही थी जिसे मेजर विक्रम बत्रा हाउस (ग्रीन हाउस) ने तैयार किया था। इनके बाद भगवान राधा कृष्ण की झांकी को प्रस्तुत करते हुए बच्चे बड़े ही मनमोहक लग रहे थे जिसे राइफलमैन संजय कुमार हाउस (ब्लू हाउस) ने तैयार किया था। इसके पश्चात भगवान श्रीराम का दरबार चल रहा था जिसमें बच्चे भगवान राम के दरबार को सजीवता प्रदान करते हुए आकर्षक लग रहे थे जिसे सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव हाउस (येलो हाउस) ने तैयार किया था।और अंत में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों का दल जिसमें अल्फ्रेड पार्क के रूप में चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को समर्पित एक झांकी चल रही थी और उनके ठीक पश्चात काकोरी कांड को प्रदर्शित करती हुई क्रांतिकारियों की टोली चल रही थी जिसे कैप्टन मनोज पांडे हाउस (रेड हाउस) ने तैयार किया था। ये सभी बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर रहे थे और अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप को प्रदर्शित करती हुई एक झांकी चल रही थी। इसमें विद्यालय के छात्र- छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से संपूर्ण नगर को गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। ये समस्त झांकियां मेरा प्यारा प्रदेश- उत्तर प्रदेश की थीम पर आधारित थीं। प्रभात फेरी को पंचवटी उपवन पर एकता कर्णवाल ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। नगर में जगह- जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। आधारशिला का यह प्रदर्शन नगर के लिए अद्भुत प्रदर्शन रहा। नगरवासी हृदय से इसकी भूरि- भूरि प्रशंसा कर रहे थे। छात्र- छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष से एक अलग ही समां बाँधे हुए थे। इस प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने- अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चल रहे थे। सभी बच्चे अनुशासित रूप से नगर में एक पंक्ति बनाकर चल रहे थे
जिसकी प्रशंसा नगर वासियों ने भी की। प्रभात फेरी में विद्यालय संरक्षक राधेश्याम कर्णवाल,विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, विकास कर्णवाल एवं उर्वशी कर्णवाल और नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, समस्त मीडियाकर्मी एवं पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल द्वारा उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडियाकर्मीबंधुओं का सम्मान भी किया गया। प्रभातफेरी में विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी, स्कूल- कोआर्डिनेटर बबीता त्यागी एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिन्दी प्रवक्ता चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।
