चाचा नेहरू बाल विद्या मंदिर साहनपुर के संस्थापक स्वर्गीय राम अवतार शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई
चाचा नेहरू बाल विद्या मंदिर के संस्थापक साहनपुर निवासी स्वर्गीय राम अवतार शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। राम अवतार शर्मा नजीबाबाद के एमजेएम इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर रह चुके हैं। राम अवतार शर्मा एक मधुर एवं मिलनसार व्यक्ति थे क्षेत्र के लोग उन्हें आज भी हृदय से याद करते हैं। शुक्रवार को उनकी दसवीं पुण्यतिथि उनके परिजनों एवं शिक्षकों ने चाचा नेहरू बाल विद्या मंदिर साहनपुर में मनाई। जहां उनकी सुनहरी यादें उनका स्नेह आशीर्वाद तथा उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन को याद किया गया।
