द हेज़लमून स्कूल चांदपुर में स्क्रिबल डे का हुआ आयोजन
द हेज़लमून स्कूल में स्क्रिबल डे का हुआ आयोजन।द हेज़लमून स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए स्क्रिबल डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ असेंबली एरिया में छात्रों के एकत्रीकरण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों का आगमन हुआ और स्क्रिबल डे का औपचारिक उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनिरुद्ध मित्तल ने कक्षा 12वीं के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के लिए अपनी स्कूल की यादों को संजोने का अवसर है।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने छात्रों के प्रति अपनी सुभेच्छाएँ व्यक्त की और उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने अपने संदेश में छात्रों को जीवन के नए अध्याय के लिए तैयार रहने तथा अपने विद्यालय के संस्कारों को सदैव याद रखने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान मेमोरी जार एक्टिविटी तथा मेमोरी साइनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए यादगार और भावनात्मक क्षणों से भरपूर रहा।
