Type Here to Get Search Results !

एसपी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तिगरी के छात्र-छात्राओं को काजू फैक्ट्री का कराया गया शैक्षिक टूर

एस पी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी, चाँदपुर (बिज़नौर) के छात्र-छात्राओं को केशव फैक्ट्री काजू फैक्ट्री का शैक्षिक टूर कराया गया।विद्यालय की तरफ से विद्यालय प्रबंधन की ग्राम- धीवरपुरा (जलीलपुर ब्लॉक) में स्तिथ “विदूरभूमि एग्रो” नामक काजू की फैक्ट्री का एक शैक्षिक टूर कराया गया। इस इंडस्ट्रियल टूर पर बच्चों को यह बताया गया कि आप जो अपने घर में काजू खाते हैं, उसका कच्चा माल विदेश से यहाँ लाकर मशीनों की सहायता से कैसे तैयार किया जाता है। विदेश से आने वाले काजू के कच्चे माल को पेड़ों से प्राप्त किया जाता है तथा इसको भारत लाकर फैक्ट्री में मशीनों के द्वारा कईअलग-अलग प्रक्रिया द्वारा काजू को खाये जाने के योग्य बनाया जाता है।छात्रों ने फैक्ट्री का अच्छे से भ्रमण किया और काजू से मिलने वाली सभी जानकारी प्राप्त की। सभी बच्चों ने अंत में फैक्ट्री में तैयार किया हुआ काजू भी खाया व इस टूर का पूरा आनंद उठाया। यह शैक्षिक टूर बच्चों के लिए बहुत लाभदायक रहा व उन्हें इससे काफी ज्ञान मिला।विद्यालय व फैक्ट्री प्रबंधक अनंत अग्रवाल ने सभी बच्चों को इससे संबंधित कई जानकारी भी दी। आगे भी विद्यालय के बच्चों को इस प्रकार के अनेक शैक्षिक टूर कराये जाया करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India