भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के मंडल अध्यक्ष रवि चौधरी ने केंद्रीय बजट को किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक बताया
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के मंडल अध्यक्ष रवि चौधरी ने 2026 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कियह बजट पूरी तरह कॉरपोरेट वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि देश का अन्नदाता किसान इसमें पूरी तरह उपेक्षित है।उन्होंने कहा कि बजट में न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कोई गारंटी है, न कर्ज़ माफी का कोई प्रावधान, न ही किसान सम्मान निधि में कोई बढ़ोतरी की गई है। बढ़ती महंगाई, फसलों की लागत और किसानों की आय पर सरकार ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।रवि चौधरी ने कहा कि एक तरफ बड़े उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ यूरिया की बोरी को 45 किलो से घटाकर 40 किलो कर देना किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।उन्होंने कहा कि यह बजट साफ़ तौर पर किसान विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां इस बजट को पूरी तरह खारिज करती है और किसानों के हक़ के लिए आंदोलन को और तेज़ किया जायेगा।
