शकुंतला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प का आयोजन हुआ शुरू
शकुंतला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय कैंप कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार के संरक्षण में गांव हीमपुर बुजुर्ग में आरंभ हुआ। उन्होंने सात दिवसीय के कैम्प में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। ग्राम हीमपुर बुजुर्ग के प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में अली वारिस ने कैंप में फीता काट कर कैंप का शुभारंभ किया। कैम्प में अंजुला , अवधेश, रुपाली, पल्लवी,समीक्षा फरहाना,देवेश लंबा , शिवा,सानिया परवीन, रिया सैफी और अदीबा आदि छात्र - छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया ।ग्राम प्रधान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सहयोग मेरे लिए होगा मैं आपके लिए करने के लिए तैयार हूं। और कहा छात्र-छात्राओं को अच्छे काम में हिस्सा लेकर समाज को प्रेरित करने का कार्य करते रहना चाहिए। जो समाज के लिए अच्छा संदेश है ।इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एच जी पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का तात्पर्य यही है कि हमें राष्ट्र भावना रखनी चाहिए। तथा समाज के लिए कार्य करना चाहिए ।इसी क्रम में उप प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया और छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्य को याद दिलाया और कहा हमें एक जिम्मेदार नागरिक रूप में राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए । ऐसे कार्यक्रमों से समाज जागरूक होता है ।कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एड. प्रभारी दीपक सरोहा ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित कुमार,अमित चौहान, हर्षी अग्रवाल, पारुल राव,गुंजन शर्मा , स्वाति शर्मा, बृजबाला और अभिषेक कुमार का विशेष सहयोग रहा।
