Type Here to Get Search Results !

आधार शिला स्कूल में हाउस सेरेमनी का आयोजन किया गया।

 आधारशिला स्कूल में हाउस सेरेमनी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं  एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, तथा कोर्डिनेटर बबीता त्यागी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को उनके दायित्व प्रदान किए। राइफलमैन संजय कुमार हाउस का नाम नीलगिरी हाउस किया गया जबकि कैप्टन विक्रम बत्रा हाउस को हिमालय हाउस, कैप्टन मनोज पांडे हाउस को विंध्याचल हाउस तथा सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव हाउस को अरावली हाउस नाम दिया गया।
नीलगिरी हाउस में कक्षा 11 द के आयुष हाउस कैप्टन, कक्षा 11 अ की तारु राजपूत गर्ल्स हाउस कैप्टन, कक्षा नाइंथ बी के ध्रुव चौहान वाइस कैप्टन, कक्षा नाइंथ ब की गुंजन गर्ल्स वाइस कैप्टन, कक्षा 11 अ के रुद्राक्ष चौधरी स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कक्षा 11 ब की कनिष्का चौहान को गर्ल्स स्पोर्ट्स कप्तान नियुक्त किया गया। हिमालय हाउस में कक्षा 11 अ के शिवम यादव हाउस कैप्टन, कक्षा 11 अ की सांची अहलावत को गर्ल्स हाउस कैप्टन, कक्षा 9 ब के शौर्य अहलावत वाइस कैप्टन, कक्षा नाइंथ अ यशस्वी मैदान को गर्ल्स वाइस कैप्टन, कक्षा 11 ब के शाहज़ेब आलम को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कक्षा 11 स की वंशिका माथुर को गर्ल्स स्पोर्ट्स कप्तान नियुक्त किया गया। विंध्याचल हाउस में कक्षा 11 अ के मुकुल चौहान को हाउस कैप्टन, कक्षा 11 अ की आराध्या चौहान को गर्ल्स हाउस कैप्टन, कक्षा 9 स के वैभव चौहान को वाइस कैप्टन, कक्षा 9 ब की दर्शिका को गर्ल्स वाइस कैप्टन, कक्षा 11द  के अंशुल कुमार को स्पोर्ट्स कैप्टन कक्षा 11 अ की यशिका को स्पोर्ट्स गर्ल्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसी प्रकार अरावली हाउस में कक्षा 11 अ के देवांश स्वरूप सिंघा को हाउस कैप्टन, कक्षा 11अ की परिधि को गर्ल्स हाउस कैप्टन, कक्षा 9 ब के अथर्व त्यागी को वाइस कैप्टन, कक्षा 9 अ की तनुष्का भाटिया को गर्ल्स वाइस कैप्टन, कक्षा 11स के यशराज को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कक्षा 11 ब की सृष्टि को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। कक्षा 12 द के शंशाक सैनी को हेड ब्वाय, कक्षा 12 द की परिणीति को हेड गर्ल, कक्षा 12 के तन्मय को वॉइस हेड ब्वाय, कक्षा 12 ब की आयशा सिद्दीकी को वॉइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। 
इसी प्रकार स्कूल के अध्यापकों को भी हाउस संबंधित दायित्व प्रदान किया गया। नीलगिरी हाउस मेंअंबुज भारद्वाज को हाउस मास्टर, रजनी कौर को हाउस मिस्ट्रेस, हिमालय हाउस में गगन शर्मा को हाउस मास्टर, प्रीति चौहान को हाउस मिस्ट्रेस, विंध्याचल हाउस में विकास सैलानी को हाउस मास्टर, भावना अहलावत को हाउस मिस्ट्रेस तथा अरावली हाउस में हेमंत त्यागी को हाउस मास्टर तथा पूजा पांडे को हाउस मिस्ट्रेस नियुक्त किया गया। इसी दौरान स्कूल के प्रबंधक विवेक कर्णवाल द्वारा स्कूल के इको क्लब  की घोषणा की गई। कक्षा 11 द की शांभवी भारद्वाज को क्लब प्रेसिडेंट, गार्गी शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, नैतिक गोयल को वाइस प्रेसिडेंट, मोहम्मद मूसा को सेक्रेटरी तथा वंशिका त्यागी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक क्लब मैं कक्षा 12 द की लक्षी पाल को प्रेसिडेंट , आभ्या सिंह को वाइस प्रेसिडेंट , वैभवी को वाइस प्रेसिडेंट, कक्षा 10 की आख्या को सेक्रेटरी तथा कक्षा 10 की ही अपूर्वा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  विवेक कर्णवाल तथा एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या  अनीता शर्मा ने सभी नवनियुक्त शिक्षको तथा विद्यार्थियों को नवीन दायित्वों की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India