इस अवसर पर मैनेजर मैडम आभा सिंह द्वारा विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को क्रमशः 11 हजार रुपये, 7 हजार रुपये,एवं 5 हजार रुपये, के चेक प्रदान किए गए। साथ ही, इन मेधावी विद्यार्थियों को आभा फाउंडेशन के अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भी भेंट की गई, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं बैज वितरण भी किया गया। हेड बॉय प्रतीक कुमार एवं हेड गर्ल ग्रेस वर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास, अनुशासन और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और विद्यालय का नाम और ऊँचा करेंगे।मैनेजर मैडम आभा सिंह एवं वसुंधरा ने सभी टॉपर्स को हार्दिक बधाई दी तथा इन्वेस्टीचर सेरेमनी में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
फादरसन पब्लिक स्कूल में भव्य टॉपर्स फेलिसिटेशन एवं इन्वेस्टीचर सेरेमनी का हुआ आयोजन
चांदपुर स्थित फादरसन पब्लिक स्कूल में आज टॉपर्स फेलिसिटेशन एवं इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर मैडम आभा सिंह, उनकी पुत्री वसुंधरा तथा प्रिंसिपल अमन कुमार सूर्यवंशी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
