फादरसन पब्लिक स्कूल के परिसर में एक अत्यंत सुखद, प्रेरणादायक एवं सकारात्मक वातावरण का अनुभव हुआ। विद्यालय की सम्मानित प्रबंधक आभा सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय को आदित्य सिंह एवं रिया सिंह के आगमन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा कि चेयरमैन सर एवं मैनेजर मैम के सुपुत्र एवं पुत्रवधू का विद्यालय में हार्दिक स्वागत किया गया। उनका आगमन न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मकता का संचार भी हुआ।आदित्य सिंह एवं रिया सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया, जो सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। उनके विचारों और मार्गदर्शन ने सभी को आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान की।विद्यालय परिवार उनकी इस गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है और भविष्य में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा करता है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
