No title
विश्वकर्मा समाज ने मृतका के आरोपियों को शीघ्र जेल भेजने की मांग हेतु एसडीएम चांदपुर को ज्ञापन सोपा। जनपद गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को सजा दिलाने के लिए न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा ने विश्वकर्मा बंधुओं के साथ राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एसडीएम चांदपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्ववर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा की दबंगों द्वारा बलात्कार के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा निशा विश्वकर्मा के साथ हुई घटना में परिजनों से जानकारी लेने गांव पहुँचे थे। जहाँ उन पर गांव के दबंगो द्वारा पथराव किया गया। पथराव में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा गम्भीर रूप से घायल हुऐ तथा उनके साथ गए कार्यकर्ता भी हुए चोटिल हो गए।इस सम्बन्ध में विश्व कर्मा समाज आपसे मांग करता हैं कि मामले की निष्पक्ष/न्यायिक जाँच कराई जाए, निशा विश्वकर्मा के हत्यारों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उचित सजा दिलवाई जाय, निशा विश्वकर्मा के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाय, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाय।
