इसके उपरान्त शिव कुमार ने शिशुओं के विकास हेतु सभी अभिभावक बन्धुओं को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि अरुण , उदय , प्रभात के शिशुओं के विकास के लिए उनके अभिभावकों का प्रशिक्षण अतिआवश्यक है उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और सभी बच्चों और अभिभावक बन्धुओं ने प्रशिक्षण का आनन्द लिया । गतिविधि अनुसार प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिभावक बन्धुओं को श्रीमद्भगवतगीता व मेडल पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम उपरान्त सभी अभिभावक बन्धुओं ने अपने अनुभव साझा किये और सभी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण समय-समय पर अवश्य होने चाहिए।
सरस्वती विद्या मंदिर में प्रशिक्षण कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया
सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शिशुवाटिका के अभिभावक बन्धुओं का एक शानदार प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में शिवकुमार शर्मा ( क्षेत्रीय शिशुवाटिका संयोजक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ) उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य, अतिथि बन्धु व अभिभावक बन्धुओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया । प्रधानाचार्य ने आगन्तुक अतिथि का परिचय कराया और तिलक लगाकर व पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम में माताओं में से निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रश्मि मिश्रा एवं रिंकी वर्मा को भी तिलक लगाकर व पटका पहनाकर सम्मान व स्वागत किया।
