Type Here to Get Search Results !

ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर 20 मई को होने वाले भारत बंद का आई एम ए बिजनौर द्वारा पूर्ण समर्थन

ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर 20 मई को होने वाले भारत बंद का आई एम ए बिजनौर द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया है।  जिसके लिए जिला अध्यक्ष सुबोध चौधरी को समर्थन पत्र सौंपा गया है। आई एम ए के अध्यक्ष डॉ सी पी सिंह ने कहा कि समस्त आई एम ए सदस्य, जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के 20 मई को होने वाले भारत बंद में साथ हैं और संपूर्ण समर्थन व्यक्त करते है ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिलने वाली दवाई कई बार सबसटंडर्ड होती हैं और मरीज बिना चिकित्सक की सलाह के ऑनलाइन ऑर्डर करके दवाई खाता रहता है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है आई एम ए बिजनौर की सरकार से माँग है कि दवाइयों के ऑनलाइन आर्डर पर रोक लगाई जाए और दवाईयों के वितरण को नियंत्रित किया जाए साथ ही बिजनौर केमिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी भाईयों के साथ हम आई एम ए सदस्य संपूर्ण समर्थन व्यक्त करते हैं डॉ सी पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिजनौर द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India