Type Here to Get Search Results !

श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह जूनी इंदौर स्थित महासभा भवन में संपन्न हुआ

श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह जूनी इंदौर स्थित महासभा भवन में सम्पन्न हुआ। ज्ञातव्य है कि  महासभा के चुनाव 12 अप्रैल 2026 को किए गए थे। कार्यक्रम में शाम 7बजे तक समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित हो गए थे समारोह मुख्य अतिथि अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष  प्रदीप जोशी थे।दीप प्रज्वलनकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया । तत्पश्चात औदुम्बर है हम औदुम्बर गीत से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष  योगेश द्विवेदी को महासभा के संविधान तथा सामाजिक एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। 
इसके बाद अध्यक्ष योगेश द्विवेदी ने प्रबंध कार्यकारिणी के 20 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अध्यक्षीय उद्बोधन में  योगेश द्विवेदी ने अपने सेवा संकल्प पत्र को पूर्ण करने का वचन देते हुए समाज में एकता, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।मुख्य अतिथि श्री ने प्रदीप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज है तो हम हैं, बिना समाज के हमारा कोई अस्तित्व नहीं है।” उन्होंने वर्तमान समय में समाज को विभाजित करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट रहकर समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर समाज के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शीता से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अभिभावक  स्वप्निल शर्मा का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष  आशुतोष शर्मा के कार्यकाल में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें भी महासभा की ओर से अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।अभिनंदन पत्र का वाचन क्रमशः ओम प्रकाश जोशी एवं अनिल जोशी ने किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि थे  औदुम्बर ब्राह्मण महासभा देवास अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, वरिष्ठ नागरिक मंच इंदौर के अध्यक्ष  जगदीश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ नागरिक मंच देवास के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी  श्याम पेशकार,  नरेन्द्र चौधरी,  श्याम चन्द्र दुबे,  के डी परसाई, अजय बक्षी एवं निर्मल उपाध्याय तथा स्वप्निल शर्मा।अतिथियों का संबोधन स्वप्निल शर्मा ने कहा कि समाज में निर्वाचन अधिकारी के रूप में उन्होंने  जो जिम्मेदारी निभाई है उसे वह अपनी स्वर्गीय पूज्य मां का पुण्य प्रताप मानते हैं। शर्मा ने सामाजिक सदस्यों द्वारा किए गए मतदान के लिए उनका आभार माना।  नरेंद्र चौधरी ने महासंघ महासचिव उमेश द्विवेदी की सक्रियता तथा समाज की प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को उनकी जरूरत है और वह समाज से हमेशा जुड़े रहेंगे ऐसा में विश्वास व्यक्त करता हूं।श्री श्याम पेशकार करने देवास में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा की जानकारी दी।।महासभा देवास तथा  सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत*देवास महासभा अध्यक्ष व सदस्यों ने महासभा इंदौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का दुपट्टे से स्वागत किया। 
सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा भी सभी का स्वागत किया गया।पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज जनों का उत्साह देखने लायक था। ग्रुप में तथा सेल्फी फोटोग्राफ्स सभी के द्वारा लिए गए।कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के महासचिव  उमेश द्विवेदी द्वारा किया गया,  आभार प्रदर्शन महासभा इंदौर के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया।सामाजिक एकता का संकल्पसमारोह का समापन सामाजिक एकता व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। औपचारिक रूप से कार्यक्रम के समापन के पश्चात भी सामाजिक सदस्य महिला पुरुष युवा अलग-अलग समूह में चर्चा करते रहे चर्चा का मुख्य विषय था समाज की एकता बनाए रखना अत्यंत ही आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India