Type Here to Get Search Results !

आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों ने लखनऊ पहुंचकर समस्याओं के निदान हेतु उच्च अधिकारियों से भेंट कर ज्ञापन सौंपा

 बिजनौर, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई शाम 6 बजे निर्देशक बाल विकास पुष्टाहार  हर्षिता माथुर  को प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या के निदान हेतु मांग पत्र देकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा सहानुभूति पूर्वक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राहत देने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधि मंडल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की वरिष्ठ नेता चांदपुर निवासी राजेश्वरी राठी, बबीता चौधरी, निशा, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद उप डायरेक्टर  अनुपमा सैंडल से औपचारिक मुलाकात करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन की जानकारी ली। तथा बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रूप में अपनी सेवाएं दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय प्रमोशन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राधा रानी पांडे अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा राजेश्वरी राठी ने की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India