Type Here to Get Search Results !

नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, तथा एसडीएम को मांग पत्र भेजकर सुधार लाने की मांग की

गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल इंडेन गैस गोदाम पहुंचा, व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग। लवी अग्रवाल ने जनता की परेशानी देखते हुए, इंडियन गैस एजेंसी के मालिक  रोहित राज से इस संबंध में बातचीत की।नजीबाबाद में इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व भाजपा प्रत्याशी शुभम अग्रवाल व लवी अग्रवाल  समाज सेवी के नेतृत्व में गैस गोदाम पहुंचा और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। इस दौरान भाजपा नेता लवी अग्रवाल ने इंडियन गैस के मालिक रोहित राज से  गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, महिलाओं एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता तथा उपभोक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बातचीत  की। तथा इस संबंध में उपजिलाधिकारी के लिए एक मांग पत्र भी  तैयार किया गया। 
प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी  नजीबाबाद को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि प्रतिदिन वितरित किए जाने वाले गैस सिलेंडरों की सूची एक दिन पूर्व एजेंसी के बाहर चस्पा की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने की मांग भी की गई, जिस पर मिस्ड कॉल करते ही उपभोक्ताओं को प्रतिदिन वितरित होने वाले सिलेंडरों की जानकारी उपलब्ध हो सके।ज्ञापन में महिलाओं और दिव्यांग उपभोक्ताओं को प्रथम वरीयता देने, गैस गोदामों पर बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने तथा स्टाफ की कमी दूर कर वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त एक शिकायत एवं सुझाव रजिस्टर रखने की मांग की गई, जिसमें उपभोक्ता अपना नाम, मोबाइल नंबर, कनेक्शन नंबर और समस्या दर्ज करा सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने गैस गोदाम संचालक से वार्ता कर व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने की मांग की। इस दौरान गोदाम संचालक रोहित राज द्वारा एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधिमंडल में कमल बंधु, दिनेश, संजीव अग्रवाल, दिनेश खन्ना, सर्वेश, लवी अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, रामपाल सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India