विद्यालय का मानना है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्कूल और अभिभावकों का आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।इस मुहिम के अंतर्गत अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर आमंत्रित किया गया। नियमित पी.टी.एम. के स्थान पर बच्चों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करने के उद्देश्य से अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया, ताकि स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज कक्षा 10 की छात्राओं आहना चौधरी की माता डॉ. चेतना चौधरी तथा आफ़िया परवीन के पिता फुरकान अहमद को विद्यालय में चाय पर आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने बताया कि “टी, टॉक एंड प्रोग्रेस” पहल का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों और बच्चों की प्रगति से सीधे जोड़ना है, ताकि बच्चों के विकास में सकारात्मक सहयोग मिल सके।
हेजल मून स्कूल चांदपुर में अभिभावक- विद्यालय संवाद पहल की हुई शुरुआत
द् हैजलमून स्कूल चांदपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक विशेष पहल “टी, टॉक एंड प्रोग्रेस” के माध्यम से की गई। इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को कक्षा 10 के दो छात्रों के अभिभावकों तथा प्रत्येक शनिवार को कक्षा 12 के दो छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय में चाय पर विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों की पूरे वर्ष की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति पर चर्चा करना तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर साझेदारी को मजबूत बनाना है।
