Type Here to Get Search Results !

चांदपुर में चौधरी चरण सिंह चौक पर अनेक गणमान्य लोगों ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन कर याद किया

 चौधरी चरण सिंह चौक पर  अनेक गणमान्य लोगों ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हें याद किया। चौधरी चरण सिंह चौक स्थित लोक दल के मसीहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके हितेशियों ने हवन यज्ञ कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया। चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके हितेषियों ने सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह  की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन कर हवन यज्ञ  किया। 
चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर अनेक वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, किसानों के अधिकारों के लिए उनका अटूट संघर्ष और देशहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के अनेक गण मान्य  लोग मौजूद  रहे।

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India