Type Here to Get Search Results !

धामपुर शुगर मिल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

धामपुर। रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धामपुर शुगर मिल परिसर में शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुगर मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, सुरक्षाकर्मियों तथा उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योगाभ्यास के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ योगाचार्य दुष्यंत राणा एवं कामराज चौहान ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने विभिन्न आसनों की सही विधि समझाते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, योगासन एवं प्राणायाम से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और अनेक गंभीर बीमारियों से बिना दवा के भी बचाव संभव है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट मॉर्निंग वॉक, योगासन एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की निरंतर प्रक्रिया है।योग दिवस के इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया और भविष्य में भी नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, लायक राम, योगेंद्र सिंह, दुर्गेश राठौर, विनोद राणा, आबिद हुसैन, अनुज मलिक, वीरेंद्र सुपरवाइजर, प्रवीण भारतीया, कमल सिंह पंवार, गजेंद्र सिंह, अमित चौहान, विदेश कुमार, नवीन गुप्ता, प्रेम सैनी, सोमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन कुशवाहा, विनोद बिष्ट, अजय पांडेय, चितरंजन, राकेश कुमार, सुमित शर्मा, पम्मी चौहान, कुसुम राणा, पुष्पा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शुची, मधु, ऊषा पंवार, वर्षा सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, श्रमिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India