Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर द्वारा किया गया योग कार्यक्रम


. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा इंदौर, अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ एवं वरिष्ठ नागरिक मंच श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज इंदौर द्वारा महासभा भवन धर्मशाला जूनी इंदौर में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
45 मिनट के इस योग कार्यक्रम में प्रार्थना सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न आसन ध्यान प्राणायाम तथा एरोबिक्स किए गए योग विशेषज्ञ  पूजा शर्मा  जयश्री मेश्राम  अदिति गावड़े  ममता कौशल  रश्मि सिंहएवं रेणु पालने संपूर्ण योगिक क्रियाएं करवाई इन योग प्रशिक्षको  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 
 प्रदीप जोशी ने हास्य योग के माध्यम से उपस्थित समस्त महिला पुरुषों को खूब  हंसाया गुदगुदाया।प्रारंभ में वरिष्ठ नागरिक मंच औदुम्बर ब्राह्मण समाज इंदौर के अध्यक्ष  ओम प्रकाश दुबे ने स्वागत भाषण दिया। संचालन किया महासभा के खेल एवं स्वास्थ मंत्री अश्विन शर्मा ने तथा महासभा अध्यक्ष  योगेश द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष  आशुतोष शर्मा व महासभा कार्यकारिणी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित थे। योग करने के पश्चात बहुत देर तक उपस्थित समाज जन ने  योग को लेकर चर्चा की।महासभा इंदौर की ओर से  उपस्थित समस्त समाज जनों को पौष्टिक नाश्ता स्प्राइट्स एवं ताजी  छांछ का नाश्ता कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India