Type Here to Get Search Results !

फ्लाइंग क्लब नीमच में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

 नीमच, म. प्र.। चाइम्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाइंग क्लब), नीमच में ई एस आई एस, इंदौर द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का कर्मचारियों  के साथ स्थानीय निवासियों ने  भी लाभ लिया।सभी का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, दृष्टि परीक्षण, वजन एवं ऊंचाई की जांच की गई। आवश्यकता अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।शिविर में डॉ. सुखलाल मईडा,  बीना पुरोहित,  मधुलिना फिलिप , देवेन्द्र वर्मा,रवि चौहान सदाशिव प्रजापति ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में चाइम्स के अकाउंट्स विभाग से अमित कुमार एवं मेंटेनेंस विभाग के क्वालिटी मैनेजर गजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया,अंत में  एचआर हेड सतेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India