Type Here to Get Search Results !

द् हेजल मून स्कूल में शक्ति भारद्वाज मित्तल ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया

 सनातन संस्कृति एवं भारत की प्राचीन गौरवशाली ज्ञान परंपरा का मानवता को मिला अमूल्य उपहार "योग" रविवार को पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता  शक्ति भारद्वाज मित्तल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में द हेज़लमून स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया।  सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  शक्ति भारद्वाज मित्तल  ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक कला है। योग से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ही यह अनुशासन, एकाग्रता तथा आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपkस्थित लोगों ने स्वस्थ, सुखी एवं निरोग जीवन के लिए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India