जिनमें प्रमुख रूप से ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम , भ्रामरी, धनुरासन शामिल रहे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने योगाचार्य डॉ. रामप्रकाश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार ग्राम प्रधान केलनपुर, डॉ. श्याम सिंह, ओमकार सिंह, रामकिशन सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत कुमार तोमर, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड प्रभारी अनुपा रानी, कुलवेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह, सुमित कुमार, रोहित कुमार, शिखा, पवन लता, रेशु अलंकार, डोली, कु प्रतिक्षा आदि गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया
रविवार को लोकप्रिय इंटर कॉलेज, केलनपुर, जनपद बिजनौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य डॉ. रामप्रकाश शर्मा के निर्देशन में हुआ। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व एवं उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।योगाचार्य डॉ. रामप्रकाश शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया,
