झारखंड प्रदेश के अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी ने मध्य प्रदेश का नेतृत्व किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं रांची प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी रांची के उप महापौर नीरज रस्तोगी स्वर्णकार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी का स्वागत किया गया।
गोपाल एवं राची के उप महापौर नीरज ने कार्यक्रम में सहभागिता कर ऐतिहासिक एकता को शत-शत नमन
"एक ध्वज, एक पहचान" के पावन संकल्प के साथ रांची में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह ने समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और गौरवशाली पहचान का अद्भुत संदेश दिया।
देशभर से पधारे समाज बंधुओं, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का संकल्प लेकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।
यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस सफल कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी और सभी वरिष्ठ समाज बंधुओ को बधाई प्रेषित करने वाले रचनी आकाश सोनी,प्रदेश विष्णुसोनी, विद्या सोनी इंदौर, आशीष सोनी सोनी , नरेंद्र सोनी रतलाम , सविता सोनी आष्टा, प्रीति सोनी सीहौर,
