धामपुर में 28 घंटे बाद बिजली संकट से राहत, रामपुर से पहुंचा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
धामपुर। पिछले 28 घंटे से बिजली संकट झेल रहे धामपुर वासियों के लिए राहत की खबर है। रामपुर से मंगाया गया 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित कर दिया गया है। वर्तमान में ट्रांसफार्मर में तेल गर्म करने और तकनीकी परीक्षण का कार्य चल रहा है। परीक्षण पूरा होते ही शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।बिजली संकट के दौरान भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। जनरेटर की कमी और होटलों के कमरे फुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
