Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

धामपुर में प्रसूता मौत मामले में साईं हॉस्पिटल सील

 धामपुर। प्रसूता की मौत के चर्चित मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साईं हॉस्पिटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल भवन पर लगे बोर्ड और फ्लेक्स भी हटा दिए गए।गौरतलब है कि डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। विभाग का कहना है कि जांच अभी जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India