आधारशिला 'द' स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आधारशिला 'द' स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुंदर पाल सिंह ने सभी को विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम कराया। ऊर्ध्वासन, मकरासन, कपालभाति , वज्रासन, पद्मासन, ताड़ासन आदि प्रमुख योगासन रहे । इस दिवस का समापन सूर्य नमस्कार से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने बड़े ही मनोयोग से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रतिदिन योग करने से हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। कहा भी गया है-" स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है"। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने बताया कि योग करने से हमारे शरीर में नई स्फूर्ति एवं रक्त का संचार होता है। योग करने से हमारा शरीर नीरोग बना रहता है। विद्यालय के उप- प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी ने भी योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप- प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, बबीता त्यागी एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
