Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

धामपुर डिपो के वरिष्ठ लिपिक सोमपाल सिंह का सेवा निवृत होने पर किया गया सम्मान

धामपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में धामपुर डिपो के वरिष्ठ लिपिक सोमपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर नहटौर बस स्टैंड परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में वक्ताओं ने सोमपाल सिंह की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और कर्मचारियों के प्रति उनके सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह ने की जबकि संचालन तपराज सिंह ने किया।अंत में डिपो प्रभारी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India