ग्राम सुहागपुर (धामपुर) में सीवर लाइन को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध किया धरना प्रदर्शन
धामपुर।निकटवर्ती ग्राम सुहागपुर में सीवर लाइन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिना अनुमति कार्य शुरू करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया और मौके पर धरने पर बैठ गए।वहीं, कार्यदायी संस्था का दावा है कि एसडीएम के निर्देश पर कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल विरोध के चलते काम रोक दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
