उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन तथा आध्यात्मिक उन्नति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं।इस अवसर पर डॉ. दीपक अरोड़ा (डेंटल चिकित्सक) ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी।वहीं राजयोगी ब्रह्माकुमार महावीर भाई ने विभिन्न शारीरिक योगासन एवं व्यायाम कराते हुए बताया कि नियमित योग से शरीर निरोग, मन प्रसन्न तथा जीवन ऊर्जावान बनता है।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने भी योग अभ्यास एवं आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान राजयोग, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं उत्साह का परिचय दिया।
