Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन भोपाल में रचा इतिहास, मातृशक्ति के समर्पण और संगठन की मिसाल बना आयोजन



भोपाल (म. प्र.) राष्ट्रीय स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन भोपाल में उत्साह, गरिमा और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के वरिष्ठजन, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मातृशक्तियों एवं युवा वर्ग ने बड़ी संख्या मे इस आयोजन में सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पदाधिकारी भगवान दास , विधायक संजय कुमार सोनी, भाजपा महिला मोर्चा राजगढ़ की जिला अध्यक्ष नीलम सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष  निशा सोनी (नरसिंहपुर), भोपाल पार्षद  विनीता विकास सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, महामंडलेश्वर महंत अनिल आनंद महाराज, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास सोनी, संस्था अध्यक्ष  सन सोनी , डिप्टी कलेक्टर उज्जैन तथा महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस ऐतिहासिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता प्रदेश अध्यक्ष  रजनी आकाश सोनी का समर्पित नेतृत्व रहा। उन्होंने लगातार चार दिनों तक मातृशक्तियों के साथ दिन-रात मेहनत करते हुए कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया। उनके कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और संगठन क्षमता ने इस सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। समाज के वरिष्ठजनों ने उनके कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने संगठन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।कार्यक्रम की सफलता में मातृशक्तियों का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा।  सुधा सोनी (बीनागंज),  शशि  (रतलाम),  सारिका राजेंद्र सोनी (बड़वाह),  दीपिका सोनी (जावरा),  सविता (आष्टा),  पिंकी सोनी, रचना सोनी, रेखा सोनी (उज्जैन) एवं  मधु सोनालिया (उज्जैन) सहित अनेक महिलाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के समापन पर खाटू श्याम बाबा के मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियों पर मातृशक्तियाँ श्याम भक्ति में लीन होकर झूम-झूम कर नृत्य करती रहीं। पूरा सभागार "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का भरपूर अनुभव किया।राष्ट्रीय स्वर्णकार युवक-युवती परिचय सम्मेलन केवल परिचय का मंच नहीं रहा, बल्कि समाज की एकता, संगठन, संस्कार, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रेरणादायी अभियान सिद्ध हुआ। इस सफल आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा, नया उत्साह और भविष्य के लिए एक मजबूत दिशा प्रदान की। भोपाल में आयोजित यह सम्मेलन निश्चित रूप से स्वर्णकार समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India