Type Here to Get Search Results !

आभा फाउंडेशन ने दो निर्धन बेटियों का धूमधाम से कराया विवाह, 51 हजार-51 हजार के चेक किए भेंट

जलीलपुर (बिजनौर)आभा फाउंडेशन द्वारा आज  12 जुलाई 2026 को एस.के.जी. बैंक्वेट हॉल, ब्लॉक जलीलपुर में ग्राम कमालपुर, खानपुर खादर निवासी दो सगी बहनों प्रीति एवं निशा का विवाह पूरे हिन्दू रीति-रिवाज एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।इस अवसर पर दोनों वर-वधुओं को आभा फाउंडेशन की संस्थापिका  आभा सिंह द्वारा आशीर्वाद स्वरूप 51,000-51,000 के चेक भेंट किए गए, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास और सम्मान के साथ कर सकें।
कार्यक्रम में बारातियों के स्वागत, भोजन, बैंक्वेट हॉल तथा विवाह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से आभा फाउंडेशन द्वारा की गईं। पूरे आयोजन में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया और नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि इससे पहले भी आभा फाउंडेशन 114 बेटियों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न करा चुका है।
समाज सेवा के क्षेत्र में फाउंडेशन लगातार निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा वितरण, दवा वितरण, साइकिल वितरण, सिलाई मशीन वितरण, कंबल वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आभा फाउंडेशन की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे सामाजिक कार्य जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। 
सभी ने संस्थापिका आभा सिंह एवं आभा फाउंडेशन की पूरी टीम के सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।आभा फाउंडेशन का अगला जनकल्याणकारी कार्यक्रम विधवा एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क कूकर वितरण का होगा। फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में भी समाज के गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों के हित में इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India