Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ चाँदपुर सेवा केंद्र पर साधना दीदी के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण

 चाँदपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ चाँदपुर सेवा केंद्र में आध्यात्मिक वातावरण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी, मुख्य संचालिका, ब्रह्माकुमारीज़ चाँदपुर सेवा केंद्र के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर फीना सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, राजयोगी ब्रह्मकुमार महावीर भाई तथा चाँदपुर सेवा केंद्र के भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विधिवत क्रय (खरीदी) की गई नव-प्राप्त भूमि, जो चाँदपुर सेवा केंद्र से सटी हुई है, पर भी अनेक पौधे लगाए गए। साथ ही भाई-बहनों को अपने-अपने घरों में रोपण हेतु पौधे वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुँचे। साधना दीदी ने कहा कि, "एक वृक्ष लगाना माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। प्रकृति की सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है।"कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण का। एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति का सम्मान, माँ का सम्मान और मानवता का कल्याण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India