Type Here to Get Search Results !

मानवाधिकार समिति के सहयोग से महिलाओं ने एसके हाई सेकेंडरी स्कूल उज्जैन में पहुंचकर छात्राओं को आत्म सम्मान के साथ जीने के गुर सिखाए

 मानव अधिकार के प्रति निरंतर सेवा कर कार्य में समर्पित रजनी आकाश सोनी प्रदेश अध्यक्ष  एस के हाई सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर सभी छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श का ज्ञान दिया उन्होंने अपने मानव अधिकार की टीम के माध्यम से अपने अनुभव के माध्यम से बच्चियों को यह बताया कि अपहरण और बलात्कार जैसे अपराध की शुरुआत हमें स्पष्ट ही होती है उन्होंने यह भी बताया कि बच्चियों को  बोलो आत्म सम्मान आत्मविश्वास सीखना चाहिए और बच्चियों में इतना आत्म बल होना चाहिए
कि वह सामने वाले की नजर को भी पढ़ सके और वह ऐसे लोगों को पहचान कर ऐसे लोगों से दूरियां बना ले वह अपने आप की सुरक्षा स्वयं करें उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षित बचपन ही उज्जवल भविष्य की निव है हम सभी मिलकर बच्चों को जागरूक आत्मविश्वास ही और सुरक्षित बनाने का संकल्प लेते हैं 
उन्होंने सुरक्षा के कुछ प्रमुख बिंदु पर भी बच्चों को ध्यान देने को कहा,  गुड टच और बेड टच की पहचान,किसी भी अनुचित स्पर्श के खिलाफ आवाज उठाएं, साहस और आत्मविश्वास के साथ 'ना 'कहना सीखे, किसी भी समस्या में भरोसेमंद व्यक्ति से तुरंत बात करें,  आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपाय सीखें, हमेशा सतर्क रहे सुरक्षित रहे हमारा मानव अधिकार की टीम का यही संकल्प है कि हर बच्चा सुरक्षित है आत्मनिर्भर रहे
हर परिवार सुरक्षित रहे इस व इस कार्यक्रम में सहयोग के रूप में रजनी सोनी के साथ अनीता सोलंकी जिला अध्यक्ष उज्जैन, काजल प्रितवानी महामंत्री,  पूजा  शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में कई वर्षों से कार्यरत,  रिया नीरज सोनी की गरिमामय उपस्थिति रही। रजनी आकाश सोनी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार गणेश सोनी को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। रजनी सोनी ने कहां की मातृ शक्ति और महिलाओं की सुरक्षा और उनकी परेशानी में हर पल उनके साथ आपकी आवाज उठायी जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India